दरौली: सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 38 सेमी पार

  • नेपाल की पहाड़ी नदियों के पानी छोड़े जाने से लोग परेशान
  • बचाव का विकल्प ढूंढने में लग गए तटवर्ती इलाकों के लोग

परवेज अख्तर/सिवान: सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटवर्ती इलाके में हड़कंप मच हुआ है। नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने से लोग परेशान हैं। दरौली में सरजू नदी के लगातार जलस्तर बढ़ने के बाद तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश भी सरयू नदी के खतरे के निशान से ऊपर बढ़ने का एक कारण है। पिछले दिनों नदी का जलस्तर घटने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन विगत कुछ दिनों से लगातार नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा और सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। इस वर्ष पाचवीं बार सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 1998 में सरजू नदी का जलस्तर 61.74 सेंटीमीटर तक पहुंच गया था।

उस समय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में काफी तबाही हुई थी। वर्तमान में दरौली के आसपास इलाकों में बाढ़ जैसा दृश्य नजर आ रहा है। इस बार भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर हो गई हैं। लोग अपने बचाव का विकल्प ढूंढने में लग गये हैं। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी ने बताया कि अभी तत्काल में सरजू नदी के बढ़ते जलस्तर से गोगरा तटबंध पर अबतक किसी प्रकार का खतरा दिखाई नहीं दे रहा है। नदी में बढ़े हुए जलस्तर के बाद भी नदी का गोगरा तटबंध सुरक्षित है। विभाग द्वारा मौसम और नदी के जलस्तर पर बराबर नजर रखी जा रही है। वही स्थानीय अधिकारी अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में नदी का जलस्तर बढ़ने से गोगरा तटबंध को किसी भी तरह का खतरा नजर नहीं आ रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024