दरौंदा: अभुई में युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

  • नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
  • आरोपितों पर कार्रवाई की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के अभुई गांव में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। इस घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ गांव में इकठ्ठा होकर विरोध जताया। घटना के संबंध में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह 14 अक्टूबर को अपने मामा के घर से अभुई लौट रही थी। इसी दौरान कौथुआ मोड़ के समीप चार युवक जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर अपने साथ चंवर में ले गए। वहां चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किए। दुष्कर्म करने के बाद वे उसकी हत्या करने जा रहे थे।

तभी उनकी बाइक एक गड्ढे में फंस गई। जिससे वे गिर गए। जहां से जान बचाकर भागकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचकर परिजनों से सारी बातें बताई। परिजनों के साथ जाकर महिला थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए महिला थाना व दरौंदा पुलिस पीड़िता के घर आकर घटना से संबंधित विस्तृत पूछताछ की। सोमवार को पुलिस की शिथिलता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। आरोपितों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026