सिवान: दक्षिण टोला में कपड़ों के बंडल के साथ चोर धराया

  • चोर के पास से कपड़ा का बंडल बरामद
  • रस्सी के सहारे आंगन में कूदा था चोर

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के दक्षिण टोले में कपड़ों के बंडल के साथ एक चोर पकड़ा गया है। पकड़े गए चोर को मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। पकड़ा गया चोर खुद को हुसैनगंज थाने के चिकटोला निवासी कृष्णा सिन्दुरिया का बेटा बता रहा है। एफआईआर के लिए आवेदन यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के चारथावल थाने के कुटेशरा निवासी मो. महताब ने दिया है। आवेदन में कहा है कि वह दक्षिण टोला मोहल्ले में किराये पर रहता है। वह कपड़ों का व्यापार करता है। बताया कि रविवार की देर रात करीब तीन बजे जोर की आवाज सुनकर उसकी नींद टूट गई। उसने देखा कि एक व्यक्ति रस्सी के सहारे उसके आंगन में उतरा है। हल्ला करने पर चोर छत से नीचे कूद पड़ा और भागने लगा। थोड़ी ही देर में वह चोर अचानक गिर पड़ा। इतने में मोहल्ले के लोगों ने पहुंच उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर वह खुद को हुसैनगंज थाने के चिकटोला का निवासी बताया। उसने बताया कि वह दक्षिण टोला के प्रमोद दूबे के मकान पर किराये पर रहता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर के पास से कपड़े का बंडल बरामद किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026