परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा-महाराजगंज मुख्य सड़क पर सिरसाव झोर पुल के समीप दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिया। अपराधियों की पिटाई से सीएसपी संचालक बुरी तरह घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के दर्शनी निवासी संतोष कुमार लीलासाह के पोखरा पर एसबीआई बैंक का सीएसपी चलाते हैं। मंगलवार को सीएसपी संचालक संतोष कुमार एसबीआई महाराजगंज से डेढ़ लाख रुपये निकाले। रुपये निकालने के बाद वे अपनी बाइक से लीला साह के पोखरा स्थित सीएसपी आने के लिए चल दिए। जब वे सिरसाव झोर पुल के समीप पहुंचे तभी महाराजगंज की तरफ से ही आ रहे दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने चलती बाइक पर ही उनका कॉलर पकड़कर गिरा दिया।
गिरने के बाद दो अपराधी सीएसपी संचालक की पिटाई करने लगे। जबकि एक अपराधी बाइक पर ही था। मारपीट कर रहे दोनों अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर बैग छीन लिया। अपराधियों ने पॉकेट से भी रुपए निकाल लिया। डेढ़ लाख रुपए लूटने के बाद अपराधी पुनः महाराजगंज की तरफ लौट गए। अपराधियों की पिटाई से वे बुरी तरह घायल हो गए। सीएसपी संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल सीएसपी संचालक का इलाज सीएचसी दरौंदा में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही सीएसपी संचालक के परिजन सीएचपी में पहुंच गए। पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…