परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के बडुआ पंचायत की मुखिया बबीता देवी ने पूर्व मुखिया व तत्कालीन पंचायत सचिव पर करीब 33 लाख रुपये गबन करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए बीडीओ अशोक कुमार ने 29 सितंबर को पत्रांक 1679 जारी कर बडुआ पंचायत की पूर्व मुखिया आशा देवी व तत्कालीन पंचायत सचिव मधुसूदन मिश्रा को सात दिनों के अंदर कारण बताओ नोटिस देने का आदेश दिया है। बीडीओ ने कहा कि यदि पूर्व मुखिया व तत्कालीन पंचायत सचिव द्वारा समय सीमा पर संतोषजनक जवाब नहींं दिया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि बडुआ पंचायत के पूर्व मुखिया व तत्कालीन पंचायत सचिव द्वारा पंचम वित्त आयोग चौदहवीं और पंद्रहवीं वित्त आयोग की कुल राशि 32 लाख 50 हजार की निकासी कर ली गई और धरातल पर काम नहीं कराया गया। वर्तमान मुखिया सह मुखिया संघ की अध्यक्ष बबीता देवी ने इसकी शिकायत बीडीओ से की। बीडीओ ने इस मामले की जांच पंचायत सचिव हरेराम हरिजन से कराई थी, इसके बाद स्पष्टीकरण मांगा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…