तरवारा: ट्रैक्टर के चक्का से दबने से चालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के पचरुखी-तरवारा मुख्यमार्ग स्थित चौधरीपट्टी गांव के समीप गुरुवार की रात ट्रैक्टर के चक्के से दब कर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। मृतक की पहचान भरतपुरा निवासी रामानंद महतो का पुत्र देवेंद्र महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि चालक देवेंद्र महतो ट्रैक्टर लेकर सकरा बाजार जा रहा था। ट्रैक्टर तेज गति में था। इस क्रम में किसी गाड़ी के ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ में टकरा गया और चालक अपने सीट से ट्रैक्टर के पिछले चक्का के आगे गिर गया।

इस क्रम में चक्का की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृत चालक के स्वजन एवं थाने को दी। सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई और शव को ट्रैक्टर के चक्के से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई लेकिन स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को स्वजनों को सौंप दिया। स्वजन व ग्रामीण शव को गांव लेकर चले गए। घटना के बाद मृतक की पत्नी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024