Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बहन को बुलाने जा रहा है युवक ट्रेन से गिरा, मौत

घर भोज में शामिल होने आने वाली थी बहन

परवेज अख्तर/सिवान:
किसके साथ कब क्या हो जाएगा यह कोई नहीं जानता, कब खुशियां गम में बदल जायेगी यह अंदाजा भी नही लगाया जा सकता है. इसी तरह सोमवार को अपनी बहन को दिल्ली बुलाने जा रहा एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सानी कुंडवा पुरैना निवासी स्वर्गीय रामनारायण सिंह का पुत्र प्रेम सुंदर सिंह के रूप में की गई. घटना के संबंध में मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि मेरा भाई प्रेम बहन पूजा देवी को बुलाने के लिए दिल्ली जा रहा था. जो अपने ससुराल वालों के साथ वही रहती है.

सोमवार को ट्रेन पकड़ने के लिए सिवान आया था और ट्रेन से वह दिल्ली जा रहा था तब तक रास्ते में ही गिरने से उसकी मौत हो गई .उन्होंने यह भी बताया कि जीआरपी द्वारा सोमवार की रात्रि हम लोगों को सूचना दी गई कि आपके यहां का एक युवक सिध्वल ढाला के समीप गिरने से मौत हो गई है. जिसके बाद हम लोग अस्पताल पहुंचे.तब तक देखा कि यह मेरा भाई है इधर घटना के बाद जीआरपी मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

19 को विदेश से आया था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार घर भोज कराने के लिए ही तत्काल छुट्टी पर मृतक 19 नवंबर को विदेश से आया था. वही परिजनों ने बताया कि मृतक घर भोज करा कर पुनः अपने परिवार के पालन पोषण के लिए विदेश जाने वाला था लेकिन अनहोनी होने के कारण उसकी मौत हो गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026