परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के सिरसांंव पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मंटू प्रसाद के घर पर 14 नवंबर की रात बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इस दौरान पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद की थी। इस मामले में पीड़ित पंचायत समिति सदस्य मंटू प्रसाद ने दो नामजद तथा चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी को ले थाना में आवेदन दिया है।
समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों द्वारा एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। मेरी हत्या की नीयत से दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि आवेदन मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच की रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…