परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा गांव में रविवार को मजाक करने के विवाद में युवक ने एक वृद्ध को धक्का दे दिया। इस दौरान गिरने से वृद्ध घायल घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान दारौंदा निवासी द्वारिका महतो के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी गुलाबो देवी, पुत्र तारकेश्वर महतो, पुत्री इंदू, छाया, मुनि, सुशीला, सुगांति आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक इस मामले में थाना में पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…