सिवान: भूमि विवाद को ले सीएसपी संचालक व अन्य ने मिलकर पड़ोसी काे मार डाला

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की लोहे के राड से मारपीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद आक्रोशित व्यवसायी व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान जामो निवासी अमीचंद प्रसाद के पुत्र सुग्रीम प्रसाद के रूप में हुई है।बताया जाता है कि सीएसपी संचालक बबूल प्रसाद तथा सुग्रीम प्रसाद से काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था।

सोमवार की सुबह सुग्रीम प्रसाद टहलने के लिए निकले थे।इस दौरान बबलू प्रसाद, रंगलाल प्रसाद,जनार्दन प्रसाद व अन्य लोगों ने सुग्रीम प्रसाद को घेर लिया तथा लोहे की राड व तेजधार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। इस सुग्रीम प्रसाद के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख सभी फरार हो गए।

स्थानीय लोग एवं स्वजन घायल को इलाज के लिए गोरेयाकोठी अस्पताल ले गए जहां घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में सुग्रीम प्रसाद की मौत हो गई।

इसके बाद स्वजन शव को लेकर जामो थाना परिसर लाए और थाना के सामने सड़क पर शव रख सड़क जाम कर दिए तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की माग करने लगे। सड़क जाम की सूचना पर पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर तथा कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटाया।इस मौके पर महाराजगंज इंस्पेक्टर बालेश्वर राय आदि स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए थे। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी इंदु देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026