दारौंदा: करंट लगाकर हत्या का प्रयास, कार्रवाई की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के सतजोड़ा में एक युवक को पड़ोसी द्वारा करंट लगा कर हत्या करने के प्रयास किया गया है। घटना 13 अक्टूबर की है। 17 अक्टूबर को इस मामले में पीड़ित के पिता रविभूषण सिंह उर्फ मनोज सिंह ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी पुलिस द्वारा प्राथमिकी नहीं की गई और मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

आवेदन में लिखा है कि मेरे पड़ोसी ने मेरे पुत्र शशि कुमार सिंह को लूडो खेलने के बहाने अपने घर बुला लिया और करंट लगाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया तथा खोजबीन करने पर पड़ोसियों द्वारा मेरे पुत्र को घर के पास झाड़ी में फेंक दिया गया । काफी खोजबीन के बाद शशि कुमार को बेहोशी की हालत में झाड़ी बरामद कर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां होश पर उसने आपबीती सुनाई। घटना की सूचना थाने को दी गई, लेकिन पुलिस घटना की जांच नहीं की। थाने में आवेदन के बावजूद प्राथमिकी नहीं हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026