गुठनी में सरयू का घट रहा जल स्तर, पर खतरा बरकरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड हाेकर गुजरने वाली सरयू नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार कम हो रहा है। जलस्तर में कमी आने के बाद आम जन-जीवन पटरी पर लौटने लगी है लेकिन चारों तरफ जलजमाव और गंदगी से दुर्गंध फ़ैल गया है। मंगलवार को दरौली में सरयू नद का जलस्तर 61.430 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है,यहां सरयू खतरे के निशान से 61 सेंटी मीटर ऊपर बह रही थी।

वहीं सिसवन में मंगलवार को सरयू नदी का जलस्तर 57.690 मीटर मापा गया। जलस्तर में कमी के बाद अभी भी सरयू 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। ग्रामीणों की मानें तो जलस्तर में कमी आने के बाद भी दियरा क्षेत्रों में रहने वाले लोग अभी वापस जाने से डर रहे हैं। पशुओं के चारा की समस्या, रहने व भोजन की समस्या से अभी भी निजात नहीं मिल सका है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि प्रशासनिक स्तर से किसी तरह का सहयोग नहीं मिल पाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026