हुसैनगंज: एक सप्ताह में दो बाइकों की चोरी की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र हुसैनगंज के टेढ़ीघाट बाजार से 11 व 14 अक्टूबर को हुसैनगंज चट्टी से बाइक की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में दोनों बाइक मालिकों ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पीड़ित हबीबनगर निवासी बलिंद्र कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह 11 अक्टूबर को टेढ़ीघाट स्थित फर्नीचर की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दुकान में अलमारी देखने चला गया था। थोड़ी देर बाद जब लौटा तो उसकी बाइक गायब थी।

काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं हुसैनगंज निवासी राजू कुमार ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 14 अक्टूबर को हुसैनगंज चट्टी स्थित एक होटल के पास अपनी बाइक खड़ी कर दुकान के कार्य में व्यस्त था तभी अज्ञात चोरों ने बाइक का लाक तोड़कर चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद बाइक का कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों बाइक चोरी मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024