परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर- निखती कला मुख्य सड़क के किनारे कृषि फार्म के समीप रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर- निखती कला मुख्य सड़क किनारे कृषि फार्म के समीप रविवार की दोपहर चारवाहों ने एक व्यक्ति का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। शव देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव की पहचान में जुट गए। उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों से भी पूछताछ की। इसके बाद वे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मालूम पड़ता है कि बदमाशों ने अन्यत्र घटना को अंजाम देकर साक्ष्य छुपाने के लिए यहां फेंक दिया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…