महाराजगंज: संस्कृत विद्यालय उपेक्षा का शिकार, भवन धराशायी होने के कगार पर

नौ शिक्षक की जगह मात्र चार शिक्षक हैं कार्यरत

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के मांझी-बरौली पथ स्थित संस्कृत विद्यालय उपेक्षा का शिकार है। इसके भवन धराशायी होने के कगार पर है। इसके बावजूद विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ज्ञात हो कि स्वामी कर्म देव ने अपनी निजी भूमि में संस्कृत विद्यालय की स्थापना 1918 में की थी, ताकि क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। इसमें कुल चार कमरे बनाए गए थे। विद्यालय में बच्चे पढ़ने भी आने लगे, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से धीरे-धीरे बच्चों का मोह इन विद्यालय से दूर होता गया। उसके बाद इस विद्यालय परिसर के एक भाग में बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए महाविद्यालय की स्थापना की गई, लेकिन वह भी कारगर साबित नहीं हुआ।विद्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है।

शिक्षक अपनी जान पर हथेली रखकर बच्चों को पढ़ाते हैं। जब इस विद्यालय की स्थापना हुई उस समय दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षकों को आंशिक रुपये मासिक के रूप में मिल रहा था। उसके बाद संस्कृत शिक्षा बोर्ड में आ गया। इस विद्यालय में कक्षा छह से 10 कुल 150 बच्चे अभी भी पढ़ते हैं। इस विद्यालय में शिक्षकों का नौ सीट आवंटित है, लेकिन मात्र चार शिक्षक ही कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि भवन पुनर्निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को कई बार पत्र दिया गय, लेकिन आजतक भवन पुनर्निर्माण की राशि नहीं आ सकी। इस कारण भवन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। साथ ही भवन व शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026