परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को आपदा एवं विषैले जीव- जंतुओं से बचाव संबंधित जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस क्रम में बच्चों को पौधों से होने वाले लाभ से अवगत कराया गया। वहीं बैगलेस शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया।
इस दौरान जिज्ञासा, सृजन, नवाचार, तर्क, चिंतन, कला एवं सौंदर्य, खेल-कूद, सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर, योग आदि की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालय दारौंदा, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी, माध्यमिक विद्यालय पकवलिया, माध्यमिक विद्यालय करसौत, प्राथमिक विद्यालय नवलपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर समेत अन्य विद्यालयों में आयोजित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…