दारौंदा: पंचायतों में चौपाल लगा किसानों को कृषि के प्रति किया जाएगा जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसान चौपाल लगा किसानों को कृषि संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें आधुनिक खेती के लिए जागरूक किया जाएगा। यह चौपाल 20 से आरंभ होकर 26 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा पंचायत वार तिथि निर्धारित की गई है। इस संबंध में बीएओ विक्रमा मांझी ने बताया कि 20 नवंबर को पिनर्थु खुद्र, 21 नवंबर को करसौत, पकवलिया, रमसापुर, 22 नवंबर को हड़सर, कौथुआ सारंगपुर, सिरसांव, 23 नवंबर को शेरही, कोड़ारी कला, बगौरा, 24 नवंबर को जलालपुर, रुकुंदीपुर, मड़सरा, 25 नवंबर को बालबंगरा, रामगढ़ा, रसूलपुर तथा 26 नवंबर को पांडेयपुर में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि किसान चौपाल में किसानों को रबी मौसम में संचालित होने वाली योजनाओं, कृषि एवं कृषि से संबद्ध नवीनतम तकनीकी यथा रबी मौसम में बोआई की जाने वाली फसलों की वैज्ञानिक, समेकित कीट प्रबंधन, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन, समसामयिक समस्याओं की जानकारी एवं वैज्ञानिकों द्वारा समाधान, कृषक उत्पादक संगठन के गठन, आत्मा द्वारा संचालित कार्यक्रमों, प्रशिक्षण/ परिभ्रमण, किसान पुरस्कार कार्यक्रम, किसान पाठशाला, किसान गोष्ठी, किसान मेला आदि संबंधित जानकारी दी जाएगी तथा इसे प्रभावशाली ढंग से प्रचारित–प्रसारित किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026