परवेज अख्तर/सिवान: एआइएएम के सुप्रीमो ओवैसी पूरे भारत में भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। यह बातें पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने गुरुवार को मोहन बाजार स्थित अखिलेश सिंह के आवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि महागठबंधन एकजुट है। महागठबंधन की सरकार में विभिन्न विभागों में युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दी जा रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि महाराजगंज के स्थानीय सांसद ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास नहीं किया।
आज भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोग विकास की बाट जोह रहे हैं। वे लोगों लगातार क्षेत्र में दौरा कर लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का परिवार राजद के साथ है। मौके पर मुखिया आलोक सिंह, पशुपति सिंह, अमरेंद्र कुमार राठौर, रश्मि कुमारी, कामाख्या नारायण सिंह, अखिलेश सिंह, श्यामदेव राय आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…