गोपालगंज: नये सीओ की देखरेख में थाना में लगा जनता दरबार

गोपालगंज: जिले के विजयपुर थाना परिसर में नये अंचलधिकारी बी० एन० राय की देखरेख में शनिवार को जनता दरबार लगा l जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित अनेक मामलों का निपटारा कराया गया l कुटिया के राज बलम तिवारी और संजय तिवारी के ऊपर 107 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा रहा था कि दोनों पक्षों ने कहा कि 10 दिनों के भीतर हम लोग आपसी समझौता कर विवाद सुलझालेंगे l मड़पी के बबन माझी और फेंकू माझी को हिस्से के मुताबिक आधे-आधे मे रहने की हिदायत दी गयी तथा थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि एक पदाधिकारी के समक्ष लौटरी के माध्यम से फैसला कराया जायेगा जिस पर दोनो पक्ष राजी हो गया l

मठियां की गुलायची देवी और जनार्दन माझी छेदी माझी को उन लोगो केआगे की सरकारी गैरमजरूआ जमीन का तत्काल खाली करने का निर्देश दिया गया l संबंधित पक्ष अगर गैरमजरूआ जमीन खाली नहीं करता है तो दोनों के विरुद्ध अतिक्रमणबाद का विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी I बंगरा के अशोक मिश्रा तथा राजकिशोर मिश्रा के आगे सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की हिदायत दी गयी मथौली के पारसनाथ सिंह तथा अक्षयबर राय को अगले शनिवार को कागजातों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है l जनता दरबार में सीओ बी एन राय थानाध्यक्ष संजीत कुमार सी आई संजय यादव ए एस आई अर्जुन सिह तथा जमीनी विवाद के पक्षकारों ने भाग लिया l

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026