दारौंदा: चूल्हे से उड़ी चिंगारी से आधा दर्जन झोपड़ियां जली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर टोला धनौता में रविवार को खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से उड़ी चिंगारी से करीब आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस अगलगी में करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ितों में परीक्षन नट, रोहन नट, दीपक नट, दिपुल नट, मनोज नट और सोहन नट शामिल हैं।बताया जाता है कि पीड़ित परिवार की हिलाएं घर में खाना बना रही थी। इस दौरान परीक्षण नट के घर में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया।

देखते ही देखते रोहन नट, दीपक नट, दिपुल नट, मनोज नट और सोहन नट के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। आग की भयावहता को देख घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। कुछ देर के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाई तब तक पीड़ितों के घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, बाइक, आभूषण समेत घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब दो लाख की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्वजनों ने थाना को घटना की सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस अगलगी के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026