परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के जयी छपरा स्थित रामजानकी मंदिर में एक अप्रैल से आयोजित सात दिवसीय रामकथा का समापन रविवार को हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन पूजा व आरती में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राम कथा ज्ञान महायज्ञ के समापन समारोह के दौरान आचार्य अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रभु राम का आचरण हमारे उत्तम विचार में अवश्य विराजमान होनी चाहिए। यही उनकी सबसे बड़ी भक्ति है। भगवान राम ने आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र, महान मित्र की भूमिका एक साथ निभाई तथा एक मानक स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि प्रभु राम के नाम मात्र से रावण रूपी अत्याचारी का अंत हो जाता है और अंदर के सारे क्लेश पाप और कुविचार समाप्त हो जाते हैं। मन के रावण का अंत करें, स्वत: प्रभु राम की भक्ति मिल जाएगी। अन्याय पर न्याय की जीत के लिए प्रभु श्रीराम ने विकट समुद्र को पार कर यह साबित कर दिया कि अन्याय और अत्याचार का हर समय विरोध करना ही मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर राष्ट्रीय एथलीट विकास कुमार ने जानकी धाम में भवन निर्माण की बात कही। समापन समारोह में पंडित अरुण पांडेय, बसंत चौबे, देवेंद्र पांडेय, उपेंद्र पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026