सिसवन: घर के दरवाजे का ताला तोड़ 50 हजार नकद व आभूषण समेत 50 लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ 50 हजार रुपये नकद व आभूषण समेत 50 लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। स्वजनों ने घटना की सूचना थाने को दी। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कचनार निवासी भरत सिंह चार भाई हैं। चारों भाई का परिवार बाहर रहता है। एक माह पूर्व परिवार के सभी सदस्य बाहर चले गए थे। इसका फायदा उठाते हुए चाेर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर गए तथा बारी-बारी से सात कमरे में प्रवेश कर अलमीरा, बक्सा, सूटकेस आदि का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद एवं 50 लाख के आभूषण व अन्य सामान की चोरी कर ली। बुधवार की शाम जब ग्रामीणों की नजर भरत सिंह के घर के मुख्य दरवाजे पर टूटे ताले पर पड़ी तो इसकी सूचना उनके स्वजनों को दी।

भरत सिंह की पुत्री डाली कुमारी ने बताया कि पिछले एक महीने से परिवार के सभी सदस्य बाहर चले गए थे। घर का दरवाजा बंद पड़ा था। घर में चोरी की सूचना ग्रामीणों ने मेरी मां मां को दी, मेरी मां ने घटना की सूचना मुझे फोन कर दी। जब मैं अपने मायके पहुंची तो देखा कि घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर गई तो मेरे पापा समेत मेरे तीनों चाचा के कमरे का भी ताला टूटा हुआ था तथा सभी कमरों में रखे अलमीरा, सूटकेस, बक्से का ताला तोड़कर चोरों सोने की दो चुड़ी, तीन सिकड़ी, चार अंगुठी, तीन नाक की नथुनी, दो झुमका सेट, मंगटीका, बाली, बिंदी, मंगलसूत्र, सोने की चेन, लाकेट, पायल, पूजा घर से चांदी के गणेश जी एवं लक्ष्मी जी की मूर्ति, पीतल के बर्तन, टीवी, बैट्री, इनवर्टर, चार विदेशी कंबल समेत करीब 50 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गई थी। घटना की सूचना थाना को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। डाली ने बताया कि 26 फरवरी 2023 को मेरे भाई अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह की हत्या हुई थी। उसकी हत्या से संबंधित जितने भी कागजात थे जो केस में बतौर प्रमाण था, वह सभी चोर लेकर चले गए। ज्ञात हो कि पीड़ित भरत सिंह के छोटे पुत्र अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह की हत्या 26 फरवरी 2023 को चाकू से गोदकर कर दी गई थी। इसमें भरत सिंह ने गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026