परवेज अख्तर/सिवान: जिले केमहाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी पूर्व चौकीदार बंशी मांझी के 35 वर्षीय पुत्र चौकीदार दीपंकर मांझी को शनिवार की शाम दरौंदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला गांव में एक अनियंत्रित बेलोरो चालक ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे चौकीदार दीपंकर मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते उससे पहले ही बेलोरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
ग्रामीणों ने घायल चौकीदार को एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चौकीदार महाराजगंज एसडीपीओ कार्यालय से घर जा रहे थे। तभी दरौंदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला गांव में अनियंत्रित बेलोरो ने पीछे से धक्का मार दिया। बताते चले कि चौकीदार दीपंकर मांझी महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में चौकीदार के रूप में कार्यरत है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…