परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य कल्याण विभाग एवं केयर इंडिया के तरफ से टीका लीजिए इनाम जीतिए कार्यक्रम के तहत शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांव के सात लोगों को प्रमाण पत्र व इनाम दिया गया। कोविड-19 टीकाकरण को मजबूत बनाने व लोगों में उत्साह वर्द्धन करने को लेकर इनाम देने का कार्यक्रम किया जा रहा है। स्वास्थ्य कल्याण विभाग व केयर इंडिया द्वारा लकी ड्रॉ के तहत चयनित लाभार्थियों को इनाम दिया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत कचनार की प्रियांशी कुमारी को मिक्सर ग्राइंडर दिया गया।
इसके अलावा घुरघाट के लालमती देवी, नोनियापट्टी की स्नेहा कुमारी व रीपू कुमारी, जेलर साहब के मठिया की माधुरी कुमारी, शुभहाता गांव के दीपक कुमार साह व उबधी की शीला देवी को पानी बोतल देकर सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी डॉ. यासीन अंसारी ने दी। मौके पर डा. एएस खान, केयर इंडिया के आनंद सिन्हा, राजीव रंजन, आशुतोष तिवारी, भास्कर व पिन्टू राय थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…