परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाने की टीम ने गुरुवार की शाम मड़सरा गांव में छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मड़सरा निवासी विक्की राम के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि सूचना मिली कि विक्की राम अवैध हथियार रखा हुआ है। तभी पुलिस उसके घर छापेमारी की तो उसके घर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। मौके पर विक्की राम को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एएसआइ मिथिलेश कुमार के बयान पर विक्की राम के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…