परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में 18 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों द्वारा थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इसमें 10 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एक पक्ष से तेतरी देवी ने आरोप लगाया है कि 18 अक्टूबर को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी तभी जालंधर यादव, बलिस्टर यादव, अजय यादव, विजय यादव एवं विक्की यादव अवैध कट्टा, राड, लोहे की पाइप लेकर मेरे दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे।
उस वक्त मेरे घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। इसका विरोध करने पर मुझे एवं मेरी बहू को मारपीट कर घायल कर दिया तथा घर में घुसकर बक्सा तोड़कर मंगलसूत्र, बाली, नथुनी एवं पायल चुराकर भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष से विक्की कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि 18 अक्टूबर की सुबह टहल रहा था तभी पूर्व से घात लगाए छोटेलाल यादव, शंभू यादव, धर्मेंद्र यादव, भरत यादव एवं भीम यादव ने फरसा से वार कर मेरा सिर फोड़ डाला तथा ईंट पत्थर से मेरे सीने पर प्रहार कर घायल कर दिया तथा मुझे मृत समझकर भाग गए। यह सुनकर सदमे से मेरे पिता की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से 10 लोगों पर प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…