दरौंदा: शराब के साथ पकड़े गए कारोबारी को पुलिस ने भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव से पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार रविवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि दरौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को किसी ने शनिवार की दोपहर में गुप्त सूचना दिया कि थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में शराब की बिक्री जोरों से की जा रही है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह थाने के एसआई गिरीश कुमार को दलबल के साथ घटनास्थल पर भेजा.

थाना के एसआई गिरीश कुमार जैसे ही कारोबारी के घर के समीप पहुंचे तब तक पुलिस को देख कर शराब कारोबारी भागने लगा. जिसके बाद सिपाही ने दौड़ा कर कारोबारी को पकड़ लिया. घर की तलाश की गई तो घर से 20 पैकेट पॉलिथीन में बांधी हुई देशी महुआ शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब की गणना किया तो पाया कि दो लीटर देशी महुवा शराब है. गिरफ्तार कारोबारी किशोरी राम है. जिसको रविवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत सीवान भेज दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026