सिसवन: बीज भंडार दुकान में चोरों ने की नगदी सहित लाखों की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट चट्टी से महज सौ मीटर दक्षिण व एसएच 89 के बाएं साइड बगीचे में स्थित खाद बीज के भंडार में शनिवार के देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने नगदी सहित लाखों के सामान चुरा लिये. पीड़ित दुकानदार रविवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचकर मुख्य गेट का दरवाजा खोल जैसे ही दुकान के अंदर प्रवेश किया तो पीछे दिवाल में लगे खिड़की की जाली टूटा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी. उसने इसकी जानकारी तुरंत सिसवन पुलिस को दी.

घुरघाट गांव निवासी दुकानदार शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए. बीती रात चोरों ने दुकान में रखा दो पंखा, इन्वर्टर, बैटरी, 50 बोरा धान का बीज, खाद, कृषि से संबंधित कीटनाशक दवाइयां व अन्य कृषि से संबंधित सामान सहित गले में रखा अठारह हजार नगद रुपए की चोरी कर ली. इस मामले में पीड़ित ने आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है. पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026