गोपालगंज : इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े घर में घूकर डकैती की एक बड़ी वारदात को हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया है. लगभग 10 लाख रुपये की सम्पति लूटकर डकैत फरार हो गए हैं. गोपालगंज पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके की है. जहां सबिली गांव में दिनदहाड़े डकैतों ने एक घर में हमला बोला है. बताया जा रहा है कि 9.30 लाख की संपत्ति लूटकर डकैत भाग निकले हैं, जिन्होंने हथियार के साथ घर में धावा बोला था. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि 5 लाख की जेवरात और 4.30 लाख नगदी लूटी गई है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…