छपरा

शादी समारोह के सुबह ही हरा पेड़ काट मकान पर गिराया, दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त

छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र के सुंदर गांव में बुधवार की सुबह लड़की की शादी समारोह के पहले ही विशालकाय हरा सेमल का पेड़ काटकर मकान पर गिरा दिया गया जिससे मकान सहित दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में थाना पुलिस को मकान मालिक अभिराम तिवारी पिता रविन्द्र तिवारी ने आवेदन दिया जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी राधा तिवारी पिता इन्द्रासन तिवारी पर आरोप लगाया कि उनके बहन की शादी बुधवार 25/11/20 को हैं जिसमें सुबह से ही तैयारियां चल रही थी कि उसी समय उन्होंने बगल में विशालकाय सेमल का पेड़ कटवाया जाने लगा जिनसे निवेदन किया गया कि पेड़ शादी समारोह के बाद दूसरे दिन कटवा लिजीएगा।पर उन्होंने दबंगई और गाली गलौज करते हुए पेड़ कटवा दिया जिससे विशालकाय पेड़ भर-भराकर मकान के उपर गिर पड़ा जिससे मकान समेत नीचे बगल में खड़ी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही खाना बना रहें हलवाई और मेहमानों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026