Barharia Siwan News

गोलीकांड के आरोपी पूर्व मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार से घर लौटने के दौरान हयातपुर गांव स्थित मदरसा के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने सतवार पंचायत के पूर्व मुखिया ध्रुवलाल प्रसाद को गोली मार दिया था। इस संबंध में ध्रुपलाल ने पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद को आरोपित किया था। घटना के बाद से पूर्व मुखिया फरार चल रहे थे। मुखिया के गिरफ्तारी के लिए पीएसआई अजय सिंह व राकेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर सीवान चर्चित डॉ शंकर सिंह के निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस गोलीकांड मामले में पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद से पूछताछ कर रही है। पूर्व मुखिया के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गयी।पूर्व मुखिया ध्रुपलाल प्रसाद ने आरोप लगाया था कि जगदीशपुर बाजार से सतवार पंचायत के पचपकड़िया अपने घर जा रहा था। इसी बीच हयातपुर गांव स्थित मदरसा के समीप पूर्व से घात लगाए आधा दर्जन की संख्या में दो बाइक पर सवार अपराधियों ने कनपटी पर गोली मार दी। घटना के बाद अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पूर्व मुखिया अपने पोते के लिए जगदीशपुर बाजार से जूता खरीदने गए थे।तभी दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने मुझे दोनों साइड से घेर लिया। एक अपराधी ने मुझे गोली मार दी। जिसमें तीन अपराधियों को मैं पहचान लिया। वहीं अन्य की पहचान नहीं हो सकी। इस मामले में पूर्व मुखिया ने एफआईआर दर्ज कर कतालपुर गांव के सुरेंद्र प्रसाद, पचपकड़ीया गांव के पप्पू कुशवाहा, श्यामबाबू प्रसाद को आरोपित किया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026