मैरवा

सुरेमनपुर में पेड़ से लटका मिला दारौंदा के युवक का शव

परवेज अख्तर/सिवान :- उत्तर प्रदेश के सुरेमनपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास दारौंदा के युवक का शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। स्वजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वे दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव निवासी पारसनाथ बिंद के भीम बिंद बताया जाता है। गुरुवार को उसका शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बलिया-छपरा रेलखंड पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्टेशन प्रशासन को दी। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरेमनपुर के चौकी प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद दुबे ने शव को पेड़ से उतार उसकी शिनाख्त की। युवक की जेब से मिली डायरी से पता चला कि मृतक दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव का निवासी है। इसके बाद दारौंदा पुलिस के माध्यम से जब घटना की जानकारी स्वजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन घटनास्थल स्थल के लिए रवाना हो गए। बरामद शव की शिनाख्त करने के बाद स्वजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम बलिया में करा स्वजनों को सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026