भगवानपुर हाट

फंदे से लटकते मिला विवाहिता का शव, कोहराम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के तख्त कौड़िया गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के तख्त कौड़िया गांव में रविवार की रात्रि में एक महिला का शव छत की कुंडी से लटकते मिला. इस घटना के बाद कोहराम मच गया. ससुराल व मायकों वालों में मातमी सन्नाटा पसर गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला भागरथी ठाकुर की पत्नी रीमा देवी है. ससुरावालों ने बताया कि हमलोगों जब सुबह में नींद से जगे तो दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद मृतक के कमरे का दरवाजा को खोला गया तो देखा गया कि छत के पंखे में रस्सी का फंदा में लटकी हुई है. मृतका प्रखंड क्षेत्र के जुनेदपुर गांव निवासी स्व. रामाधार ठाकुर की पुत्री बतायी जाती है. उसकी शादी 2002 में कौड़िया में गांव में हुयी थी. उसे चार वर्ष की एक पुत्री है. मृत महिला के छोटा भाई सतेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुबह में बहन की मृत्यु की सूचना मिली. सूचना पाकर हम लोग उसके घर पहुंचे. इधर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार एएसआई उमेश कुमार सिंह के साथ मृतका के घर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. महिला की मौत होने के परिजनों में मायूसी छायी है.थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल घटना के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026