दरौंदा

अलमारी तोड़कर पैसा लूटने के मामले में दस पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौता गांव निवासी मुरारी तिवारी ने गांव के ही दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदक ने कहा है कि मेरे ही गांव के प्रदीप तिवारी एवं बजरंग सिंह के साथ पुरानी दुश्मनी है. इसी दुश्मनी को लेकर दोनों व्यक्ति ने मिलकर एक षड्यंत्र के तहत 25 से 30 व्यक्तियों के साथ मेरे घर पर धावा बोल दिया. इसके बाद घर में मौजूद सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दिया. सभी लोगों के द्वारा घर में उपस्थित महिलाओं के साथ मारपीट व गाली-गलौज भी किया गया. यही नहीं अलमीरा को तोड़कर कीमती गहने व पैसे भी लूट लिए गये. साथ ही तोड़फोड़ मचाते हुये मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुये चलते बने. पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गांव के ही अजय सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, आनंद सिंह, रोहित सिंह, उज्जवल सिंह, गोलू कुमार सिंह, अपुल सिंह, प्रदीप तिवारी, बजरंग सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्राप्त आवेदन के अनुसार थाने की पुलिस ने थाना कांड संख्या 09/20 दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज किए गए प्राथमिकी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026