गुठनी

गुठनी के पूर्व चौकीदार की अगवा कर हत्या के बाद शव को फेंका, सनसनी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना के सोनहुला घाट के समीप से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर थाने के 50 वर्षीय पूर्व चौकीदार विष्णुदेव राय उर्फ बिष्णु राय का शव सोमवार को बरामद किया है।शव बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।तथा तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया।बिष्णु राय जो टरवां खुर्द गांव के हल्का नंबर 4 के चौकीदार थे।जो 1993 में अपना योगदान थाना में दिए थे।बतादें की पूर्व चौकीदार रविवार से ही घर से लापता थे।परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि तब तक सोमवार को उनका शव बरामद हो गया। बतादें की पूर्व चौकीदार के उनके नामकरण में अशुद्धि होने के नाते बिभाग ने उन्हें 2003 में जांच के बाद हटा दिया।तब से वे विभागीय चक्कर लगाते-लगाते परिसान थे। बतादें की पूर्व चौकीदार की हत्या उसके आँख में तेजाब डाल करने की चर्चा खूब हो रही है।लेकिन इसका खुलासा पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सम्भव है।पुलिस शव बरामदगी के बाद पुलिस परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।उधर पूर्व चौकीदार की हत्या कैसे हुई खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नही हो सका था। शव बरामदगी के बाद की मृतक के गांव में कोहराम मचा हुआ है।परिजन दहाड़ मार बिलख रहे है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026