Categories: नौतन

नौतन के मठिया में पूर्व दुश्मनी को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया गांव में होली के रात बाजार से घर आ रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर गांव के ही चार युवकों ने उसे मरणासन्न कर दिया. जहां गंभीर हालत में घायल युवक का इलाज गोरखपुर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नौतन प्रखंड के मठिया गांव के स्व. लालबाबू पांडे के पुत्र अजीत कुमार पांडे जो बाजार से अपने घर मठिया लौट रहे थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया. हमला से युवक का सर फट गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया. जहां हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली.

बाद में हो हल्ला की आवाज पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत को देख सीवान रेफर कर दिया. वहीं घटना के संबंध में नौतन थाने में पायल के छोटे भाई अनुज कुमार पांडे ने आवेदन देकर मठिया गांव के मुटुक बिहारी पांडे के पुत्र आशीष कुमार पांडे उर्फ भोला, मुरारी पांडे के पुत्र अमित कुमार पांडे, त्रिपुरारी पांडे के पुत्र नितेश कुमार पांडे एवं त्रिभुवन पांडे के पुत्र अंकित पांडे उर्फ बिट्टू को नामजद अभियुक्त बनाया है. बताते चलें कि उक्त युवकों पर होलिका दहन के दिन भी एक युवक के साथ मारपीट एवं छिनैती की शिकायत पूर्व में की गई है. थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026