भगवानपुर में दुकानदारों को कोरोना वैक्सीन अनिवार्य, वरना देना पड़ेगा जुर्माना

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर प्रखंड के सभी 45 वर्ष के ऊपर के सभी दुकानदारों के लिए कोरोना वैक्सिन अनिवार्य कर दिया गया है. अगर किसी दुकानदार के पास भीड़ अधिक है और उसने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उससे जुर्माना वसूला जाएगा. उक्त बात की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अभय कुमार ने अपने कार्यालय में बताई. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का स्पष्ट आदेश है. जिसका उल्लंघन कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा. प्रखंड भर में लोगों की सुविधा के लिए कई केंद्र वैक्सीनेशन हेतु खोले गये हैं. जहां 45 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है. प्रखंड मुख्यालय के अस्पताल के अलावा मलमलिया, मोरा, महमदा, अरुआ एएनएम के घरके पास, मिरजुमला में वैक्सिनेशन केंद्र काम कर रहे है. बीडीओ ने व्यपारी वर्ग से अपील की है कि वे वैक्सिनेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें कोरोना संक्रमण रोकने में उनकी भी भूमिका बड़ी है. कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026