Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रालोसपा नेता हत्याकांड में तीन ने किया कोर्ट में सरेंडर​

परवेज अख्तर/सिवान :- रालोसपा के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता हत्या कांड में शुक्रवार को तीन अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। तीनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सरेंडर करने वालों में प्रेम सागर, गंगा सागर एवं अमरजीत कुमार शामिल हैं। शनिवार की संध्या करीब साढ़े छह बजे मिट्टी हटाने को लेकर हुई विवाद में रालोसपा पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता की हत्या उन्हीं के सगे चाचा एवं चचेरा भाई ने चाकू गोदकर कर दी थी। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाने के क्रम रास्ते में ही टेढ़ी घाट गांव के समीप मौत हो गई थी।

पिता ने फर्द बयान पर छह के विरुद्ध हुई थी प्राथमिकी

आंदर थाना के गड़वार गांव में शनिवार की संध्या मिट्टी हटवाने को लेकर रालोसपा के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता की हुई हत्या उसके पिता जयप्रकाश प्रसाद के फर्द बयान पर रामकृपाल प्रसाद, महामाया प्रसाद, रंजीत कुमार,अमरजीत कुमार, प्रेम सागर, गंगा सागर को अभियुक्त बनाया है।

मुख्य आरोपी सगा चाचा व चचेरा भाई है फरार

रालोसपा जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी सगा चाचा महामाया प्रसाद एवं चचेरा भाई रंजीत कुमार फरार है। इसके अलावा मृतक का चाचा रामकृपाल प्रसाद भी फरार है।

थानाध्यक्ष पर दिव्यांग को पीटने का आरोप, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

आंदर थानाध्यक्ष विनय कुमार पर एक दिव्यांग को रालोसपा जिलाध्यक्ष हत्याकांड में पीटने का आरोप दिव्यांग के परिजनों ने लगाया है। घायल दिव्यांग का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल आंदर थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी रमाकांत साह है। उक्त घटना को लेकर घायल दिव्यांग रमाकांत साह ने आरक्षी अधीक्षक नवीनचंद्र झा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा घायल विकलांग रमाकांत साह ने आरक्षी महानिरीक्षक मुजफ्फरपुर एवं आरक्षी उप महानिरीक्षक छपरा को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में यह उल्लेख किया गया है कि पुलिस जबरन रमाकांत के परिवार के सदस्यों पर दबाव बना रही है। क्योंकि रालोसपा जिलाध्यक्ष की हत्याकांड में उनके रिश्तेदारों का नाम है। वहीं रमाकांत ने अपने आवेदन में यह भी लिखा है कि उनके भाई के लड़के की शादी 29 को होनी है और पुलिस उसे जबरन हिरासत में लेने की बात कही है। घटना के बाद से ही रमाकांत का पूरा परिवार दहशत में है।
बता दें विगत दिनों हुए रालोसपा जिलाध्यक्ष संजय साह की हत्या से जुड़ा यह मामला है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

दिव्यांग संजय साह

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024