भगवानपुर हाट

बाइक के धक्का से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र हिलसड़-ब्रह्मस्थान पथ पर बुधवार की शाम बाइक के धक्का से साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक भीखमपुर निवासी खोदाद्दीन का पुत्र शौकत अली बताया जाता है। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि शौकत अली (60) अपनी साइकिल से हिलसड़ से अपने घर भीखमपुर जा रहे थे तभी हिलसड़ बगीचा के पास सामने से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल आने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शौकत अली की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर एकत्रित हो गई और लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026