परवेज अख्तर/सिवान :- महादेवा ओपी क्षेत्र में गुरुवार की रात तिलक समारोह में करंट लगने से एक टेंट कर्मी की मौत हो गई। मृतक हथुआ थाना निवासी 20 वर्षीय वीरेंद्र राम बताया जाता है। करंट लगने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में बताया जाता है वीरेंद्र राम गुरुवार की रात महादेवा थाना क्षेत्र अटवा महादेवा स्थित एक तिलक समोरह में आया था। तिलक में जनरेटर से पंख में लाइन जोड़ने के क्रम में उसे करंट लग गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसे स्कार्पियो गाड़ी में लेकर सदर अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौत की सूचना मिलते ही गाड़ी वाले भागने लगे। यह देख अस्पताल के गार्ड ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ की तो मामले की जानकारी हो पाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…