Maharajganj News

महाराजगंज को जिला बनाने की रणनीति तेज करने का निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को शहर के दयानंद कांप्लेक्स में संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महाराजगंज को जिला बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में संघर्ष समिति के सदस्यों ने एक स्वर में महाराजगंज को जिला बनाने के लिए आंदोलन की धार को और तेज करने की सहमति बनाई। आंदोलन की धार देने की इस कड़ी में महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 20 सितंबर को शहर के शहिद फुलेना स्मारक परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस धरना कार्यक्रम में अनुमंडल के सभी छह प्रखंडों के गांव-गांव और लोकसभा के सभी गांवों में घूम-घूमकर महाराजगंज को जिला बनाने में योगदान देने के लिए सभी को जागरूक किया जाएगा। बैठक में मार्कंडेय सिंह, राजकिशोर गुप्ता, जगदीश सिंह, देवेंद्र कुमार अभय, दयाशंकर पांडेय, रामराज प्रसाद, राहुल सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026