परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने शुक्रवार की रात सघन छापेमारी के दौरान शराब के साथ तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि नौतन पुलिस ने शुक्रवारकी रात कई अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मठिया टोला निवासी बब्बन मांझी के घर पर छापेमारी कर उसके यहां से 24 बोतल रोमियो क्रेजी नामक विदेशी शराब बरामद करने के साथ बब्बन मांझी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मुकेश चौधरी तथा अंगौता हाता निवासी आस मोहम्मद को अंगौता मोड़ के पास से 46 बोतल बंटी बबली नामक देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वे दोनों झाड़ियों में रखकर शराब बिक्री का काम करते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर शनिवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…