Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के छह मामलों की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में मो. शहाबुद्दीन से जुड़े कुल छह मामलों की सुनवाई गुरुवार को की गई। विशेष सेशन न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में दो मामलों की सुनवाई की गई, जबकि विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में आंदर के व्यवसाय एवं क्षेत्रीय नेता शंभू प्रसाद के साथ मारपीट से जुड़े मामले में दोनों पक्षों द्वारा साक्ष्य समाप्त होने के पश्चात गुरुवार को बहस आरंभ किया गया। अदालत ने उक्त मामले में बहस के लिए तिथि पूर्व से ही निश्चित किया था। गुरुवार को अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह ने मामले में बहस आरंभ किया। समय अभाव के चलते बहस पूरी नहीं की जा सकी। अदालत ने शेष बहस के लिए मामले में दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया। इसी अदालत में अन्य चार मामलों में संक्षिप्त सुनवाई की गई। बहस के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन एवं मो. मोबीन भी उपस्थित थे। उधर विशेष सेशन न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में बहुचर्चित प्रतापपुर गोलीकांड मामले में गवाही के लिए तिथि निश्चित था। इस मामले में कांड के सूचक तत्कालीन हुसैनगंज थाना के दारोगा शिवजी सिंह का मुख्य परीक्षण भी गत तिथि को अभियोजन की ओर से आरंभ हुआ था जो समयाभाव के कारण पूरा नहीं किया जा सका था। गुरुवार की तिथि शेष परीक्षण के लिए निश्चित था, लेकिन,कांड के सूचक एवं गवाह शिवजी सिंह के अस्वस्थ रहने और अदालत नहीं पहुंचने के कारण मामले में गवाही नहीं हो सकी। अदालत ने मामले में गवाही के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दी गई। एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024