Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सांसद मद से कई जगहों पर लगे सोलर

परवेज अख्तर/सिवान : लकड़ी नबीगंज के मुख्य सड़कों के चौराहों, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मद से सोलर लाइट लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। सांसद मद से प्रखंड के महुआरी बाजार, मदारपुर, जगतपुर तिवारी टोला काली स्थान, मुसेपुर काली स्थान, उजैना महावीर मंदिर, बंगरा काली स्थान, नवादा महावीर मंदिर, पड़ौली चौमुहानी, बसौली आदि स्थलों पर सोलर लाइट लगाए गए हैं। सांसद पुत्र प्रमोद सिंह सिग्रीवाल ने बताया है कि सांसद मद से इसके अलावा सभी 11 पंचायतों के मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र में दो-दो सोलर लाइट लगाने की अनुशंसा सांसद ने की है,जो शेष वंचित जगहों पर भी सोलर लाइट संवेदक द्वारा लगवाया जाना है। क्षेत्र के लोगों ने सांसद के इस कार्य की सराहना की है। मौके पर भाजपा नेता विजय पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा अध्यछ अनिल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, शंभूनाथ सिंह, राजन उपाध्याय, राजेश्वर त्रिपाठी, वार्ड सदस्य धनकिशोर प्रसाद, राजू पांडेय, विवेक सिंह आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026