परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले में लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों से जिलेभर के आम व खास लोगों में काफी भय व दहशत का माहौल व्याप्त होते जा रहा है। इसी कड़ी में कटेया थाना क्षेत्र के बेलही डीह खनुआ नदी से विगत दिनों एक युवक का शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान बेलही डीह गांव निवासी राजेश शाह के पुत्र रोहित के रूप में की गई। जिसको लेकर थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इस कांड को लेकर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ खबर चलाए जा रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन सकते में हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबर से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के डर से प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं। इसी क्रम में आज सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, डीएसपी अशोक चौधरी व कई अन्य वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जांच किया। इस कांड में 6 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों में चार नाबालिग थे। जिसको जुवेनाइल कोर्ट ने बॉन्ड भरवा कोरोना वायरस महामारी को लेकर अवकाश पर छोड़ा है। वही एक अभियुक्त अभी भी फरार चल रहा है। दर्ज प्राथमिकी में सभी बच्चे राहुल को खेलने के लिए बुलाकर ले गए और हत्या करके उसके शव को नदी में फेंक देने का मामला बताया गया है।
वही सोशल मीडिया पर इस मामले में सांप्रदायिक मामले को लेकर हत्या की बात को दिखाई जा रही है। जिसकी वास्तविक जानकारी लेने सारण डीआईजी के साथ वरीय पदाधिकारी घटनास्थल,पीड़ित के गांव बेलही डीह, पीड़ित के घर,मस्जिद एवं अभियुक्त के घर के पास जाकर भी जांच किया। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की सच्चाई को सामने लाया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…