Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिसवन में अलग-अलग क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है संदिग्धों को

परवेज अख्तर/सिवान:- देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच डॉक्टर और चिकित्साकर्मी अपनी जान जोखिम में डालते हुए संक्रमितों का जीवन बचाने में जुटे हैं। प्रखंड के विभिन्न जगहों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में आए मजदूरों को ठहरने बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को अलग अलग क्वारंटाइन सेंटर पर रखा गया है। भीखपुर पंचायत के जगदीशपुर पंचायत भवन पर क्वारंटाइन हुए प्रवासी मजदूरों के अनुसार उन्हें साफ सफाई के अलावा पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। मजदूरों ने बताया कि पंचायत कि मुखिया बबीता सिंह एवं उनके पति जिला परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह मजदूरों के खाने पीने, रहने कि व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। क्वारंटाइन सेंटर को लेकर मजदूरों ने बताया कि यहां सभी तरह की सुविधा है।

उनका कहना है सुबह मे नास्ता, दोपहर तथा रात में भोजन कि अच्छी व्यवस्था है।। सेंटर पर डाक्टरों कि टीम लगातार जांच कर रही हैं।सेंटर पर आएं प्रवासी मजदूरों,छात्रों को साबुन,तौलिया,सेनिटाइजर,आईना,कंघी,गंजी आदि समान मुखिया बबीता सिंह ने उपलब्ध कराया।।जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मजदूरों के खाने,पीने की व्यवस्था समय से कि जा रही हैं। साथ ही मजदूरों को कोई दिक्कत न हो,इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026