Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चलती बस में मासूम से दुष्कर्म , गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-सिवान मुख्य मार्ग पर चलती बस में एक मनचले अधेड़ ने पांच वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम की चीख सुनकर बस में सवार लोगों ने अधेड़ को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद बस को रोक कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया और महिला को सूचित कर उसे महिला थाना के सिपुर्द कर दिया। वहीं घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कचनार से सिवान चलने वाली एक बस में पीड़िता की मां किसी चिकित्सक के पास इलाज कराने आ रही थी। बस में काफी भीड़ थी। बस में अत्यधिक भीड़ होने के सामने की सीट पर बैठे एक अधेड़ ने पीड़िता की मां से कहाकि बच्ची को मेरे पास दे दीजिए, अधेड़ की मंशा से अनजान मां ने मासूम को उसके पास बैठने के लिए भेज दिया। इसके बाद अधेड़ ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। भीड़ ज्यादा होने के कारण किसी का ध्यान अधेड़ पर नहीं गया। बस चैनपुर पहुंची ही थी कि बच्ची जोर जोर से चीख कर रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां कुछ पूछती तबतक बच्ची के शरीर से खून देखकर हैरान हो गई। इसके बाद बच्ची से जब पूछताछ की गई तो बच्ची ने उस हैवान की सारी करतूत बताई। फिर क्या था बस में सवार कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र एवं अन्य लोगों ने उसे बस से उतारकर जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी किसी ने चैनपुर ओपी को दी। सूचना पाकर चैनपुर ओपी प्रभारी वीरेंद्र राम तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपित को अपने कब्जे में ले लिया तथा उसे थाने ले गए। आरोपित गोपालगंज जिले के उचकागांव थाने के बरारी जगदीश गांव निवासी मुंशी राय(45) है जो प्रखंड में फेरी लगाकर चश्मा बेचने का कार्य करता है। चैनपुर पुलिस आरोपित एवं पीड़ित बच्ची को लेकर महिला थाना ले गई जहां से पीडिता का 164 के बयान के लिए कोर्ट ले जाया जाएगा। इस मामले में महिला थाना में पीड़िता की मां के बयान पर एफआइआर दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।

कहती है थानाध्यक्ष

पीड़िता की मां के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मंजू सिंह
महिला थानाध्यक्ष, सिवान[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026