Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डाउन ग्वालियर में चांदी के साथ युवक के पकड़ाने की चर्चा

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जीआरपी सिवान की टीम द्वारा डाउन ग्वालियर एक्सप्रेस से चांदी के साथ एक युवक को हिरासत में लिए जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। जंक्शन के आलाधिकारियों से लेकर पूरे जिले में इस खबर की चर्चा रही हालांकि जीआरपी प्रभारी ने इस मामले में पूरी तरह से अनभिज्ञता जताई। वहीं इस खबर के बारे में आरपीएफ पोस्ट में भी पुष्टि के लिए कई जगहों से फोन आया, लेकिन जीआरपी द्वारा युवक को हिरासत में लिए जाने की चर्चा रही। बताया जाता है कि डाउन ग्वालियर एक्सप्रेस जब सुबह में जंक्शन पर आई तो जीआरपी की स्कॉर्ट पार्टी ने वहां पहुंच कर एक बोगी में तलाशी ली । तलाशी के दौरान एक युवक को एक बैग के साथ पकड़ा गया। बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें चांदी पाए गए। जिनका कोई हिसाब व्यक्ति के पास नहीं था। इसके बाद उसे जीआरपी पोस्ट लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई, लेकिन इसके बाद जब जीआरपी प्रभारी नंद किशोर सिंह से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस घटना से इन्कार कर दिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026