परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी राम प्रवेश यादव का 4 वर्षीय पुत्र सुचित कुमार रविवार की शाम से अपने घर से लापता हो गया है।इसकी सूचना सोमवार को लड़के की मां ने स्थानीय थाने में दी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। लापता बच्चे की मां सावित्री देवी ने बताया कि रविवार की संध्या 6 बजे सुचित अपने घर के बाहर खेल रहा था और वो घर में खाना बना रही थी। परिजनों ने समझा कि बच्चा किसी पड़ोसी के घर गया होगा, लेकिन देर रात तक उसे घर वापस नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ और उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। सोमवार को भी उसका कहीं पता नहीं चलने पर उसकी मां और उसके नाना गुठनी थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रात में ही धर्मपुर गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मंगलवार को मासूम की बरामदगी के लिए छापामारी करती रही।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…