पुलिस व आम जनता के बीच की दूरियों को किया जाएगा समाप्त : एसडीपीओ

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस सप्ताह की शुरूआत सोमवार से हुई। इसके अंतर्गत सबसे पहले मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह समेत तमाम पुलिस अधिकारी, थाना अध्यक्ष और जवान शामिल हुए। मैराथन दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर गोपलगंज मोड़, जेपी चौक, अस्पताल मोड़ होते बबुनिया मोड़ से पुन: उसी रास्ते पुलिस लाइन पहुंचा। पुलिस द्वारा हर साल 22 से 27 फरवरी को पुलिस सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के बीच की दूरियों को पाटने का काम किया जाता है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि 22 से 27 तक विभिन्न कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। जिसमें चित्रकला, प्रदर्शनी, यातायात जागरुकता से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है। सोमवार सुबह पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मैराथन दौड़ के लिए पुलिस लाइन में पहुंचे थे। पुलिस लाइन से शुरु होकर दौड़ गोपलगंज मोड़, जेपी चौक, अस्पताल मोड़ होते बबुनिया मोड़ होते हुए पुलिस लाइन वापस पहुंच कर समाप्त हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में आम लोग भी रेस देखने के लिए लिए सड़क किनारे खड़े थे। जिस रास्ते से मैराथन गुजरा सड़क किनारे खड़े आम लोगों ने ताली बजा कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतिदिन कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, वहीं इसके माध्यम से पुलिस द्वारा आम जनता से जुड़ने और करीब आने की पहल की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026